{"_id":"5c4f3063bdec2273a9248c1f","slug":"131548693603-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोला व देवार बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोला व देवार बने चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कोट महोत्सव की फुटबाल प्रतियोगिता में खोला व देवार चैंपियन बने। महोत्सव में अंडर-14 व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। वहीं महिला रस्साकशी में कठूड़ विजेता बना।
सोमवार को मिनी स्टेडियम कोट में अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खोला सुरेश नेगी ने किया। पहला मुकाबला कोटसाड़ा व खोला के बीच हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में पहला गोल कोटसाड़ा की ओर से किया गया। खोला की टीम ने पलटवार करते हुए दूसरा गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। पेनाल्टी शूटआउट में खोला 3-0 से जीत हासिल कर चैंपियन बना। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले की शुरुआत मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कठूड़ लक्ष्मी देवी ने किया। मुकाबला देवार व कठूड़ के बीच खेला गया। पहले हाफ में देवार की ओर से कुलवीर ने गोल किया, लेकिन कठूड़ कोई गोल नहीं कर पाया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। इस तरह देवार 1-0 से विजेता बना। महिला रस्साकशी का फाइनल कठूड़ व जीआईसी कोट के बीच हुआ। इसमें कठूड़ विजेता बना। सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रतियोगिता के क्षेत्र पंचायत स्तर का फाइनल मुकाबला देवार व कोट और राज्य स्तर का फाइनल मुकाबला बिरुमदारा रामनगर व दस गढ़वाल राइफल्स के बीच खेला जाएगा। अनोद पंवार, रोहित, निशांत चौधरी व सौरभ मुकाबलों में निर्णायक रहे। इस अवसर पर बीडीओ कोट सुरेंद्र दत्त नौटियाल, एबीडीओ अमर सिंह, कानूनगो विपिन कुमार, समिति सचिव सुखदेव गुसाईं, आलोक चारु व तामेश्वर आर्य आदि मौजूद थे।