फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   देश की समृद्घि में अहम है हर एक मत: दीप्ति रावत

देश की समृद्घि में अहम है हर एक मत: दीप्ति रावत

Fri, 25 Jan 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
देश की समृद्घि में अहम है हर एक मत: दीप्ति रावत

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी स्थित संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें लोकतंत्र, मतदान, मताधिकार, उपयोग व महत्व को लेकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को सम्मानित किए जाने के साथ ही जनपद को स्वच्छ बनाए जाने व मताधिकार के प्रयोग की शपथ भी दिलाई गई।

शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने किया। उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि में हर एक मत अहम है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि जनपद पौड़ी में लगभग पांच लाख 51 हजार मतदाता हैं, लेकिन बावजूद इसके पौड़ी में मत प्रतिशत अन्य जिलों की अपेक्षा कम है। कहा कि लोक सभा चुनाव 2019 में बीएलओ के माध्यम से ही मतदाता पर्ची आवंटित होगी। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, जतिन नेगी द्वितीय व आकृति डोभाल तृतीय, कला प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम, तमन्ना द्वितीय व दिव्या के तृतीय आने पर उन्हें सम्मानित किया गया। दिव्यांग मतदाता संपत सिंह, वसीम, राजेंद्र सिंह व नए मतदाता अनुज कुमार, अंजलि चंदोला, गौतमी निराला, अनुज मुयाल, आकांक्षा, अमन, आकाश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ दीप्ति सिंह, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीपीआरओ एमएम खान व एपीडी सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed