{"_id":"5b73139842c79278390a788e","slug":"131534268312-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजिशियन की तैनाती की मांग को जिला अस्पताल में प्रदर्शन, धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजिशियन की तैनाती की मांग को जिला अस्पताल में प्रदर्शन, धरना
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती एवं जीवन रक्षक उपकरणों की मांग को लेकर नागरिक कल्याण मंच से जुड़े लोगों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से जनहितों की अनदेखी की जा रही है। वर्तमान में बेस चिकित्सालय में कार्यरत डा. अमित रौतेला जिला अस्पताल पौड़ी में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं, इसके बावजूद उनकी यहां तैनाती नहीं हो पाई है।
जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जिला अस्पताल में न पर्याप्त डाक्टर हैं न ही जीवन रक्षक उपकरण। इससे आए दिन अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक कल्याण मंच के मुख्य संयोजक रघुवीर सिंह रावत व संयोजक केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में गिरीश बर्त्वाल, प्रशांत नेगी, भगवान सिंह नेगी, झबर सिंह रावत, जगमोहन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, अब्दुल वहीद, महावीर सिंह अणेती, राजेंद्र सिंह बिष्ट, मकान सिंह रावत, पदमेंद्र बिष्ट, शिव प्रसाद व अनिरुद्ध नेगी आदि शामिल रहे।