{"_id":"5b2a8a6e4f1c1bc5628b6291","slug":"131529514606-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने टैली मेडिसिन सेवा शुरू करने को सीएससी केंद्रों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने टैली मेडिसिन सेवा शुरू करने को सीएससी केंद्रों को दिए निर्देश
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आम लोगों तक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए डीएम ने कॉमन कंप्यूटर केंद्रों (सीएससी) की भूमिका को अहम बताया। साथ ही टैली मेडिसिन सेवा को सीएससी केंद्रों से संचालित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सुशील कुमार ने कहा कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोग डिजिटल ई-पेमेंट, बिल भुगतान, मनी ट्रांसफर जैसे कामों को बिना लाइन पर लगे आसानी से कर सकते हैं। डीएम ने सीएससी केंद्रों में प्रमाणपत्रों के निर्गत करने में आ रही समस्या को दूर करने के निर्देश ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधकों को दिए। उन्होंने सीएससी के माध्यम से हर व्यक्ति तक किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभों की जानकारी देने को कहा। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार और सीएओ डा. डीएस राणा आदि मौजूद थे।
30 तक सौंपे स्वरोजगार के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट
पौड़ी। विकास भवन सभागार में आयोजित उद्योग, खादी, रोजगार, कृषि, उद्यान आदि विभागों की बैठक में डीएम ने विभागों से स्वरोजगार के कार्यों की जानकारी ली। डीएम ने ब्लाक व जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित कर स्वरोजगार के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 30 जून तक सौंपने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने रोजगार को प्रभावी ढंक से अपनाने के लिए ब्लाक स्तर पर बीडीओ व जिला स्तर पर सेवायोजन अधिकारी और सीडीओ को नोडल अधिकारी नामित किया। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को साहसिक खेलों के लिए क्षेत्रों के चिह्निकरण के लिए कहा। इसके लिए लैंसडोन व खिर्सू आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने पर्यटन, उद्योग, ग्राम्य विकास को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वरोजगार का ग्राफ बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, सीएओ डा. डीएस राणा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, डीपीआरओ एमएम खान और एलडीएम नंद किशोर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।