{"_id":"5b3d052f4f1c1b90288b4973","slug":"121530725679-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह पर काला फीता बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह पर काला फीता बांधकर किया काम
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने लंबित 15 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। एसोसिएशन ने कहा कि यदि शीघ्र मांगों पर अमल नहीं हुआ तो नौ जुलाई को विकास भवन में धरना दिया जाएगा।
खिर्सू ब्लॉक में आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा ऑडिट के नाम पर ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सरकार की ओर से ऑडिट के लिए उसाटा नाम की एक एजेंसी गठित की गई है, जिसे निरस्त किया जाए। वहीं लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर नौ जुलाई को जनपद के समस्त विकासखंडों में धरना दिया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के महामंत्री केशर सिंह नेगी, सहायक खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र पंत, माधुरी, प्रमोद सेमवाल व पुनीत आदि शामिल रहे।