{"_id":"5b27e5874f1c1bb0318b77d0","slug":"121529341319-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी नहीं खुले मार्ग, जनता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी नहीं खुले मार्ग, जनता बेहाल
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। मंडल मुख्यालय और आस पास के क्षेत्रों में बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने बंद हुए कई मार्ग 24 घंटे बाद भी न खुल पाए हैं। मार्ग न खुलने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिलाधिकारी ने मार्गों को अधिकतम दस घंटे के भीतर खोलने के निर्देश दिए हैं।
जिले में कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर मलबा आ गया था, जिससे एक गांव का अन्य गांव से संपर्क कट गया था। रविवार को मस्टखाल-पुलासू-उतिण्डा मोटर मार्ग, बाघाट-शीला मोटर मार्ग, गढ़कोट संपर्क मार्ग सहित जिले में 29 मार्ग बंद हो गए थे। हालांकि अधिकतर बंद मार्गों को खोल दिया गया है, लेकिन कुछ मार्ग अब भी बंद हैं। त्रिपालीसैंण-डुंग्री मोटर मार्ग, नलई-चुठाणी मोटर मार्ग, मजरा महादेव-नौडी सौठ मोटर मार्ग एवं विरमोली-सुरारी मोटर मार्ग सहित विभिन्न मार्गों को अब तक नहीं खोला जा सका है।
मलबा आने से बंद मार्गों को दस घंटे के भीतर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि जहां कही भी मार्ग में मलबा आता है उसे अधिकतम दस घंटे के भीतर खोल दिया जाए। - सुशील कुमार, जिलाधिकारी पौड़ी।