फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   12 thousand candidates will give entrance exam

12 हजार अभ्यर्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Thu, 21 Oct 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
12 thousand candidates will give entrance exam
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीएड/एमएड/ बीपीएड/एमपीएड प्रवेश परीक्षा (2021) 23 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। विवि की ओर से परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 12 हजार छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं मेें सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के पीआरओ आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि एमएड प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर की सुबह 10 से मध्याह्न 12 बजे तक चलेगी। इसके लिए श्रीनगर एवं देहरादून में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीपीएड/एमपीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 अक्तूबर की सुबह 10 से अपराह्न 11 बजे तक परीक्षा होगी। इसके लिए श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एमपीएड की शारीरिक योग्यता परीक्षा 23 अक्तूबर को ली जाएगी। बीपीएड की शारीरिक योग्यता परीक्षा 25 अक्तूबर को लिखित परीक्षा के पश्चात संपन्न होगी। बीएड प्रवेश परीक्षा 26 अक्तूबर सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित होगी। श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, कोटद्वार, हरिद्वार, रुड़की, कर्णप्रयाग एवं ऋषिकेश शहरों में बनाए गए 18 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. आरसी भट्ट ने अभ्यर्थियों से अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल hnbguadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में लगभग 12 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए प्रवेश परीक्षा नोडल अधिकारी, सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार से ईमेल arexamhnbgu@gamil.com और मोबाइल फोन न. 8868871189 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed