फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नई यातायात व्यवस्था हुई बहाल, राहत

नई यातायात व्यवस्था हुई बहाल, राहत

Tue, 14 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
नई यातायात व्यवस्था हुई बहाल, राहत
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में नई यातायात व्यवस्था को लेकर छह मई से चला आ रहा गतिरोध मंगलवार को समाप्त हो गया है। पौड़ी से चलने वाले समस्त प्वाइंटों के वाहन एक प्वाइंट व्यवस्था पर आ गए हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। टैक्सी-मैक्सी संचालकों व स्वामियों ने कहा कि नई यातायात व्यवस्था के तहत कुछ समय के लिए एक प्वाइंट पर वाहनों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में बस अड्डे की भूमिगत पार्किंग से समस्त प्वाइंटों के टैक्सी-मैक्सी वाहनों का संचालन शुरू हो गया। इससे नई यातायात व्यवस्था को लेकर विगत छह मई से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने मुख्यालय पौड़ी में छह मई को नई यातायात व्यवस्था लागू की थी, जिसका शुरुआत में टैक्सी-मैक्सी वाहन संचालकों व स्वामियों ने विरोध किया। इस बीच प्रशासन व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों से कई दौर की वार्ता चली। पुलिस व नगर पालिका प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद टैक्सी-मैक्सी संचालकों ने एक प्वाइंट से वाहनों का संचालन शुरू किया है। टाटा सूमो ओनर्स समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस व पालिका प्रशासन के आश्वासन पर समस्त प्वाइंटों के वाहनों का संचालन एक प्वाइंट से शुरू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह संचालन कुछ समय के लिए किया जा रहा है। यातायात में अव्यवस्था सामने आने पर समस्त वाहन पुरानी व्यवस्था में लौट जाएंगे। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि समस्त वाहनों का संचालन एक प्वाइंट से शुरू होना बेहतर यातायात सुविधा की दिशा में ठोस पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed