{"_id":"5cd6fb1ebdec22076c4ecad3","slug":"11557592862-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में स्थानीय प्रशासन ने नौनिहालों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में विभिन्न प्रकार का कूड़ा एकत्र कर नष्ट भी किया गया। शहर को स्वच्छ रखने की अपील की गई।
शनिवार को एसडीएम सदर योगेश सिंह की अगुवाई में धारा रोड से एजेंसी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली, जीआईसी उज्याड़ी के छात्र-छात्राओं ने अपना योगदान दिया। अभियान के दौरान एसडीएम सदर ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि आगे से अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम सदर ने व्यापारियों को कूड़ादान रखने, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पौड़ी को पुरानी जेल को साफ कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार हरिमोहन खण्डूड़ी, ईओ विनोद लाल शाह, राजस्व उपनिरीक्षक राजेन्द्र नेगी, जिला सचिव स्काउट केशर सिंह असवाल, सामाजिक कार्यकर्ता अरूण थपलियाल, देवकी नन्दन नौटियाल, सभासद रंजीता गौरशाली आदि मौजूद थे।