फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   दस साल में 4200 ग्रेड पे पर मात्र 36 रुपए की बढ़ोतरी

दस साल में 4200 ग्रेड पे पर मात्र 36 रुपए की बढ़ोतरी

Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
दस साल में 4200 ग्रेड पे पर मात्र 36 रुपए की बढ़ोतरी

विज्ञापन
पौड़ी। जहां सरकार अधिकारी-कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश को लेकर सख्त नजर आ रही है। वहीं अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक सरकार के इस फैसले के आगे झुकने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ करने के साथ ही दमनकारी नीति पर आ गई है। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी सरकार के दबाव में काम करेगा उसका विरोध किया जाएगा। वहीं प्रशासन भी कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश को लेकर सतर्क हो गया है।

गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति सामूहिक अवकाश को लेकर मुखर हो गई है। समिति ने कर्मचारियों से 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहने का आह्वान किया है। इस मौके पर कृषि कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुदेश जुगरान ने कहा कि 4200 ग्रेड पे के कर्मचारी को सरकार दस वर्ष में भत्ते के रुप में 36 रुपए दे रही है। इससे बड़ा मजाक कर्मचारी हितों के साथ और कुछ नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक एक मंच पर आए हैं। इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने होंगे। समन्वय समिति के गढ़वाल मंडल संयोजक सोहन सिंह रावत ने कहा कि यूं तो सभी कर्मचारी एकजुट हैं, अगर कोई कर्मचारी सरकार के दबाव में करता है, तो उसका विरोध किया जाएगा। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश को लेकर प्रशासन सर्तक है। किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काम के इच्छुक कर्मचारियों को सुरक्षा दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed