फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   हेजी मिल दिल्ली जाणा पर झूमें दर्शक

हेजी मिल दिल्ली जाणा पर झूमें दर्शक

Wed, 30 Jan 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
हेजी मिल दिल्ली जाणा पर झूमें दर्शक

विज्ञापन
पौड़ी। युवा उत्थान समिति अगरोड़ा (कफोलस्यूं) की ओर से आयोजित कफोलस्यूं महोत्सव में लोक गायिका रेनू डोभाल की धूम रही। क्षेत्र की महिला मंगल दलों की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर भी दर्शक जमकर थिरकते रहे। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने भी जमकर वाहवाही बटोरी।

बुधवार को कफोलस्यूं महोत्सव के चौथे दिन के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र बिष्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महोत्सवों का आयोजन लोकभाषा व संस्कृति के संरक्षण की दिशा में अहम कड़ी हैं। महोत्सव में लोकगायिका रेनू डोभाल ने देवी ज्वाल्पा व देवी कुंजापुरी की स्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बनाया। डोभाल व साथियों ने हेजी मिल दिल्ली जाणा, मेरा द्यूरा मोहना आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। लोकगायक सुनील कोठियाल ने सुणजा बात मेरी हां, सुमन तू ना ह्वे नाराज सहित अन्य गीतों की प्रस्तुतियों पर सराहना बटोरी। कार्यक्रम में इंटर कालेज परसुंडाखाल व राह स्कूल नौडियालगावं ने सरस्वती वंदना, हिल्ट्रान पब्लिक स्कूल अगरोड़ा व राउमावि कोटागढ ने लोकनृत्य, रापूमावि नानसू ने लोकगीत, इंटर कालेज परसुंडाखाल ने स्वच्छता पर नाटक और राउमावि अगरोड़ा ने पलायन पर भाषण की प्रस्तुति दी। महोत्सव में आकृति ग्रुप अगरोड़ा, प्रावि अगरोड़ा, डाली रावत व ग्रुप, गुंजन गुंसाई, रोहित राणा ने नृत्य, सुशांत मुरारी ने लोकगीत और पूर्व सैनिक विक्रम सिंह ने देशभक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी देवी, प्रमोद रावत, समिति के अध्यक्ष गौरव रावत, पंकज, मनोरमा, पवन, रोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed