फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   जकगल में जंगलराज, 1226 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे

जकगल में जंगलराज, 1226 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे

Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
जकगल में जंगलराज, 1226 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में करोड़ों की वन भूमि पर धड़ल्ले से अवैध कब्जों का सिलसिला जारी है। संरक्षित और आरक्षित दोनों ही वन क्षेत्रों में 1226 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध कब्जे हैं। हैरानी की बात यह है कि वन भूमि पर इतने अधिक कब्जों के बावजूद वन विभाग के किसी अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं हुई। मुख्य वन संरक्षक भुवन चंद्र ने कहा कि डीएफओ स्तर से इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में राज्य गठन के बाद से वन भूमि पर अवैध कब्जों का सिलसिला बढ़ा है। बद्रीनाथ वन प्रभाग, मसूरी वन प्रभाग, शिवालिक वृत्त के देहरादून वन प्रभाग, हरिद्वार वन प्रभाग, उत्तरकाशी व टिहरी वन प्रभाग की भूमि पर सबसे अधिक अतिक्रमण हुआ है। मुख्य वन संरक्षक भुवन चंद्र के मुताबिक वन भूमि पर कुछ कब्जे राज्य गठन से पहले के हैं तो कुछ राज्य गठन के बाद के। स्टाफ की लापरवाही और मिलीभगत से ये कब्जे हुए हैं। कुछ मामलों में लोगों को लीज पर भूमि दी गई जो उन्होंने खाली नहीं की। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि जहां कही भी अवैध कब्जे हुए हैं, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि अब डीएफओ स्तर से इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed