फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बीजीआर परिसर में 16 सुरक्षा कर्मी व 3 सुपरवाईजर हुए नियुक्त

बीजीआर परिसर में 16 सुरक्षा कर्मी व 3 सुपरवाईजर हुए नियुक्त

Thu, 16 May 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
बीजीआर परिसर में 16 सुरक्षा कर्मी व 3 सुपरवाईजर हुए नियुक्त
पौड़ी। हेनब गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में 16 सुरक्षा कर्मियों व तीन सुपरवाइजरों की नियुक्ति हो गई है। परिसर में पहले से नियुक्त सुरक्षा कर्मियों को यथावत रखे जाने की मांग को लेकर आंदोलन हुआ था। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी के सुरक्षा एजेंसी की निविदा निरस्त किए जाने के विवि को दिए आदेश के बाद मामला शांत हुआ था। लेकिन अब नए सिरे से सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने जल्द बैठक के बाद रणनीति तय किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने 16 सुरक्षा कर्मियों और तीन सुपरवाइजरों को नियुक्ति प्रदान की। इसमें नौ नए और सात पहले से नियुक्त सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। निदेशक प्रो. पुरोहित ने बताया कि विवि की ओर से अनुबंधित नई सुरक्षा एजेंसी एसआईएस के 16 सुरक्षा कर्मियों व तीन सुपरवाइजरों को नियुक्ति प्रदान की गई है। विवि परिसर में सुरक्षाकर्मियों के 23 पद हैं। इनमें से 11 सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर छात्रों व हटाए गए सुरक्षा कर्मियों ने आंदोलन किया था। आउटसोर्स व सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति को लेकर विवि के तीनों परिसरों में वृहत स्तर पर आंदोलन हुआ। इसको देखते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी ने आचार संहिता के दौरान नियुक्ति दिए जाने के मामले में निविदा निरस्त किए जाने का आदेश दिया। सुरक्षा एजेेसी एसआईएस के एरिया मैनेजर आरएस नेगी ने बताया कि कंपनी की निरस्त निविदा पर हाईकोर्ट नैनीताल स्टे लगा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला कंपनी पर नहीं बनने को लेकर स्वीकृति पत्र भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने विवि के तीनों परिसरों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर ली है। इसके तहत प्रथम फेज में पूर्व सैनिकों को ही सुरक्षा कर्मी के रूप में नियुक्ति दी जा रही है। वहीं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष आशीष नेगी, पूर्व यूआर भारत भूषण नेगी व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि शुक्रवार (आज) को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed