{"_id":"5cd5b4dfbdec22078b29224a","slug":"111557509343-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकोसला साबित हो रही है अटल आयुष्मान योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकोसला साबित हो रही है अटल आयुष्मान योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने अटल आयुष्मान योजना को ढकोसला करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में योजना के तहत बने कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं, जिससे चिकित्सालय इन कार्डों को लेने से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का आरोप भी लगाया।
मुख्यालय पौड़ी में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने बताया कि बस अड्डे के निर्माण को कांग्रेस सरकार एक करोड़ रुपये जारी कर चुकी थी, लेकिन इसके निर्माण को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्था लोनिवि प्रांतीय खंड पौड़ी के पास बस अड्डा निर्माण की पूरी धनराशि है, लेकिन अड्डे के छत का लिंटर छह माह से नहीं डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदहाल पड़ी है। सीएचसी व पीएचसी में दवाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्ड निरस्त कर दिए हैं, जो प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। अटल आयुष्मान योजना शुरू की, जो लोगों के काम ही नहीं आ रही है। कहा कि इंदिरा अम्मा कैंटीन पौड़ी को राजनीतिक साजिश के तहत बंद किया जा रहा है। पौड़ी कैंटीन को सरकार जनवरी से अनुदान राशि नहीं द रही है।