{"_id":"5c4ddfecbdec2273960448c1","slug":"111548607468-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर ने जीती हुक्म सिंह नेगी वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर ने जीती हुक्म सिंह नेगी वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल ने स्व. हुक्म सिंह नेगी स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता जीत ली है। फाइनल मैच में एसजीआरआर ने जीआईसी डांगचौरा को रोमांचक मैच में 3-2 से पराजित किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बीएसएनएल के एसडीओ सलीम अख्तर ने विजेताओं को ट्रॉफी दी।
शनिवार को यहां रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. हुक्म सिंह नेगी स्मृति वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच डांगचौरा और मास्टर माइंड स्कूल के बीच खेला गया। डांगचौरा 25-14 व 25-17 से विजेता रहा। दूसरे सेमीफाइनल में एसजीआरआर और चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज के बीच भिंड़त हुई। एसजीआरआर ने 25-18 व 25-20 ने यह मैच जीता।
फाइनल मैच में डांगचौरा और एसजीआरआर में कांटे की टक्कर हुई। पहले दो सेट डांगचौरा ने 25-20 व 27-25 से जीते। इसके बाद एसजीआरआर ने 25-13, 25-16 व 27-25 से तीनों सेट जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। जीआईसी डांगचौरा के अखिल कुमार प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल, ओम प्रकाश गोदियाल, एसएन कोठियाल, धनेश उनियाल, बसंती नेगी, राकेश सेमवाल, कुलदीप रावत आदि मौजूद थे।