{"_id":"5b3e53be4f1c1bc6248b4a96","slug":"111530811326-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग पर चालक के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग पर चालक के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। धुमाकोट हादसे के बाद संभागीय परिवहन विभाग की ओर से क्षेत्र में ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें पौड़ी नगर क्षेत्र में एक मैक्स वाहन में क्षमता से अधिक यात्री बैठे मिले। आरटीओ दिनेश चंद पठोई ने कहा कि संबंधित वाहन चालक के खिलाफ पौड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरटीओ ने कहा कि चार जुलाई को शासनादेश जारी हुआ है कि ओवर लोडिंग को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में रखा जाए।
आरटीओ दिनेश चंद पठोई ने कहा कि वाहनों की चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक चालक मैक्स को बड़ी तेजी और लापरवाही से चला रहा था। प्रवर्तन दल द्वारा वाहन को रोके जाने पर पाया गया कि वाहन में क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे। वाहन को भगत बहादुर निवासी कांसखेत (नेपाल) चला रहा था। वाहन में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाए जाने से उनके जीवन को संकट हो सकता था। कोतवाली निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने कहा कि एआरटीओ की शिकायत पर संबंधित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।