फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   बस हादसे की परिवहन और मुख्यमंत्री लें जिम्मेदारी

बस हादसे की परिवहन और मुख्यमंत्री लें जिम्मेदारी

Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बस हादसे की परिवहन और मुख्यमंत्री लें जिम्मेदारी

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि धुमाकोट क्षेत्र में हुए बस हादसे की मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री जिम्मेदारी लें। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से कुछ होने वाला नहीं है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनपद में सड़कों की जर्जर स्थिति है और यातायात के लिए पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता न होने से लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

दल के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता सुरेश जुयाल ने यहां पत्रकारवार्ता में कहा कि खासकर यात्रा सीजन के दौरान लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन-प्रशासन की ओर से सब कुछ जानते हुए भी लोगों की समस्याओं की अनदेखी की गई। दल के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कहा कि जनपद में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उत्तराखंड क्रांति दल गांव बचाओ राज्य बचाओ अभियान के तहत आज से रथ यात्रा शुरू करेगा। रथ यात्रा में पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री जयदीप भट्ट, महेंद्र रावत आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने सीएम के दरबार में शिक्षिका के साथ हुए प्रकरण की भी निंदा की। इस दौरान जिला संरक्षक मुरारी नौडियाल, जिला प्रवक्ता भाष्कर बहुगुणा, संगठन मंत्री मनमोहन पंत, विपिन रावत, राकेश डोभाल, विनोद चौहान, रमेश राणा, दीपक रावत, देवेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed