{"_id":"5b9beb8e867a557fff730084","slug":"101536945038-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में कूड़े की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में कूड़े की समस्या पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। नगर क्षेत्र में कूड़े की समस्या पर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने श्रीनगर रोड पर सांकेतिक प्रदर्शन कर धरना दिया।
श्रीनगर रोड में चोपड़ा गदेरे के पास एकत्र हुए लोगों ने कहा कि आबादी क्षेत्र के पास कूड़ा डालने से लोगों का इस क्षेत्र से गुजरना मुश्किल बना हुआ है। कई बार मृत पशुओं को भी इसी स्थान पर डाल दिया जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों के बीमार होने का खतरा बना है। स्थानीय दीपेंद्र काला ने कहा कि जब तक इस स्थान पर कूड़ा डालना बंद नहीं किया जाता, स्थानीय लोगों द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में सतेंद्र रावत, मुकेश रतूड़ी, मनमोहन सिंह, मनीराम बहुगुणा, भामा देवी, आशीष जुगरान, चंद्रप्रभा नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, रेखा बहुगुणा, आशीष जुगरान, हर्षवर्धन व राजेश आदि शामिल रहे।
कूड़े की समस्या के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड की भूमि का चयन कर लिया गया है। वन विभाग की इस भूमि के लिए सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। दो महीने के भीतर इस समस्या का समाधान हो जाएगा। हाल ही में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने भी स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि इसके लिए केवल दो महीने का समय दिया जाए। -विनोद लाल शाह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी