{"_id":"6383bae2ac00587f6b0f6e08","slug":"10-drunk-drivers-arrested-vehicle-seized-pauri-news-drn4293881121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नशे में वाहन चलाने वाले 10 चालक हुए गिरफ्तार, वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नशे में वाहन चलाने वाले 10 चालक हुए गिरफ्तार, वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जिले में शनिवार रात को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे में मिले 10 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया। साथ ही सभी वाहन सीज कर दिए हैं।
एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कोतवाली क्षेत्र कोटद्वार से छह, सतपुली से दो, श्रीनगर व रिखणीखाल से एक-एक चालक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन चालकों के वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। एसएसपी चौबे ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 103 वाहनों का चालान कर 47 हजार के जुर्माने की वसूली भी की।
उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने जिलेभर में बाहरी लोगों का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 214 किराएदारों, 127 मजदूरों व 107 फड़/ठेली वालों के सत्यापन की कार्रवाई की। सत्यापन नहीं करवाने वाले 33 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर में आठ, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में 6-6, पौड़ी में चार, महिला थाना श्रीनगर में पांच, रिखणीखाल में दो, थलीसैण व देवप्रयाग में एक-एक मकान मालिक शामिल रहा। उन्होंने बताया इस दौरान तीन लाख 30 हजार का जुर्माना भी वसूल किया गया।