फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   parent sting operation on dehradun private school

अभिभावक के स्टिंग से खुली निजी स्कूलों की पोल, FB पर हुआ वायरल

Mon, 11 Apr 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Apr 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
parent sting operation on dehradun private school
sting operation

नया सत्र शुरू होने के साथ ही राजधानी देहरादून में निजी स्कूलों व बुक सेलर की मनमानी शुरू हो गई है। राजधानी के पुस्तक विक्रेता बिना बिल के किताबें बेचकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे हैं। ऐसे ही एक बुक  सेलर का स्टिंग इन दिनों राजधानी में फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुक सेलर मांगने के बावजूद बिल नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन


राजधानी में निजी स्कूलों ने अपने अलग-अलग बुक सेलर से सांठगांठ की हुई है। एक विशेष स्कूल की किताब केवल बताए गए बुक सेलर के पास ही मिल सकती है। इसका फायदा उठाते हुए पुस्तक विक्रेता खूब चांदी कूट रहे हैं। अभिभावक स्कूल से मिली हुई सूची लेकर यहां पहुंचते हैं उन्हें सीधे एक किताबों का सेट थमा दिया जाता है। हर सेट का रेट पहले से तय है। 
विज्ञापन

अभिभावकों से सीधा पैसा मांगा जाता है। घंटों लाइन में लगने वाले पैरेंट्स भी पैसा दे देते हैं। अब यहां बिल मांगा तो समझो बुक सेलर के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ेगा। लिहाजा, पैरेंट्स चुपके से लौट आते हैं और बुक सेलर टैक्स हजम कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों को इस बात की शिकायत है कि बुक सेलर जो भी रेट दे लेकिन कम से कम सरकार का टैक्स तो हजम न करें। वैट या सेल टैक्स जो भी उन पर बैठता हो, ईमानदारी से उसे काटने के बाद हमें बिल बनाकर दे। हाल ही में पूर्व सीएम हरीश रावत का स्टिंग चर्चाओं में आने के बाद अब अभिभावक भी इस तरह के तरीके अपना रहे हैं। यह बात अलग है कि अभी तक इस मामले में सभी संबंधित टैक्स वसूलने वाले विभाग खामोश हैं।

अभिभावक ने किया बुक सेलर का स्टिंग

parent sting operation on dehradun private school
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।

एक जागरूक अभिभावक ने बुक सेलर का स्टिंग कर दिया। उन्होंने यह स्टिंग फेसबुक पर अपलोड किया है, जो कि आजकल शहर में खूब वायरल हो रहा है। लोग लगातार पुस्तक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठा रहे हैं। 

फेसबुक पर वायरल स्टिंग ऑपरेशन
अभिभावक : बिल दीजिए।
बुक सेलर : बिल नहीं है।
अभिभावक : ये तो कोई बात नहीं हुई।
बुक सेलर : बिलबुक होगी तो देंगे ना। अप्रैल के बाद आ जाना।
अभिभावक : मतलब पुस्तकें आज खरीदी, बिल आज चाहिए, अप्रैल के बाद हम बिल लेने आएं।
बुक सेलर : ठीक है रसीद दे देंगे, अपने साइन करके।
अभिभावक : सर, जब आदमी सामान खरीदता है तो बिल तो उसका अधिकार है ना।
इसके बाद बुक सेलर एक पर्ची हाथ से बनाकर उस पर साइन करके थमा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed