{"_id":"571329d24f1c1bd10b10fbd2","slug":"nautiyal-bribery-scam-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटियाल घूसकांड के बाद सुस्त पड़ा एमडीडीए, नहीं हो रहे नक्शे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटियाल घूसकांड के बाद सुस्त पड़ा एमडीडीए, नहीं हो रहे नक्शे पास
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीडीए में करीब तीन माह से कामकाज सुस्त पड़ा हुआ है। विशेषकर नक्शे पास करने का काम ठप है। उत्तराखंड इंजीनियर्स एंड ड्राफ्ट्समैन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्राधिकरण अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। पदाधिकारियों के अनुसार नौटियाल घूसकांड के बाद प्राधिकरण में कामकाज की गति बेहद सुस्त पड़ गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड इंजीनियर्स एंड ड्राफ्ट्समैन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा और संरक्षक आरपी सिंघल ने प्राधिकरण सचिव पीसी दुमका से मुलाकात कर यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि घूसकांड प्रकरण के बाद नक्शे की फाइलों का निस्तारण सुस्त गति से हो रहा है।
विज्ञापन
सामान्य नक्शा पास कराना भी हो गया मुश्किल
सामान्य नक्शा पास कराने के लिए भी लोग तीन-तीन माह तक चक्कर काट रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकतर जेई काम नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण कुछ अन्य जेई के पास काम का बोझ बढ़ गया है। इससे उनके स्तर से भी फाइलें तेजी से निस्तारित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
सचिव पीसी दुमका ने अधिकारियों को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों के निस्तारण में तेजी आनी चाहिए। आम लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नक्शे पास करने की ऑनलाइन व्यवस्था बनाई गई।
अब अगर नक्शे पास कराने के लिए लोगों को दफ्तर के चक्कर काटने पड़ें तो व्यवस्था से क्या फायदा। उन्होंने सभी जेई को फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।