फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yusuf has been making rounds of departments for pension for a year in haldwani

Haldwani: बनभूलपुरा के यूसुफ की पीड़ा, एक साल से समाज कल्याण विभाग के काट रहे चक्कर; नहीं हो रही कार्रवाई

Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी सैयद यूसुफ अली अपनी पेंशन के लिए पिछले एक साल से बैंक और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को तहसील दिवस पर उन्होंने तहसीलदार के सामने अपनी समस्या रखी। 

विज्ञापन
Yusuf has been making rounds of departments for pension for a year in haldwani
Pension - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी सैयद यूसुफ अली अपनी पेंशन के लिए पिछले एक साल से बैंक और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को तहसील दिवस पर उन्होंने तहसीलदार के सामने अपनी समस्या रखी। तहसीलदार सचिन कुमार ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी और युवा कांग्रेस के नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में इंदिरानगर और राजपुरा क्षेत्र के लोग भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, बिजली कटौती, सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन, पेयजल आदि समस्याओं के निदान के लिए तहसीलदार के समक्ष गुहार लगाई। पूर्व पार्षद ने कहा कि इंदिरा नगर में छोटी सड़क, बड़ी सड़क, दुर्गा मंदिर आदि क्षेत्राें में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोगों को काफी दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है। क्षेत्र में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिसके चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सड़क के गड्ढे तक नहीं भरे गए।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Rajaji Tiger Reserve: राजाजी पार्क में कैसे बढ़ेगा बाघों का कुनबा, चिंता में वनाधिकारी; ऐसे रखी जा रही नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने बताया कि वह काफी समय से खाद्य विभाग के चक्कर काट रही हैं पर अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। हेमंत साहू ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रीति आर्या, मुन्नी बेगम, नूरजहां, विमला देवी, रेशमा, शहनाज, यासमीन बेगम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed