फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youths pelted the car of Rampur tourist with sticks, broke the glass of the car

Nainital News: युवकों ने रामपुर के पर्यटक की कार पर बरसाए डंडे, कार का शीशा तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Youths pelted the car of Rampur tourist with sticks, broke the glass of the car
हल्द्वानी। शहर में अपराध लगातार लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार रात नैनीताल रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने कार के शीशे तोड़ डाले। भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पर कार के रुकते ही आरोपी युवक फरार हो गए। घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मामले में रामपुर स्वार निवासी नाहिद हुसैन ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी है। कहा कि रविवार रात वह कार में नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ लौट रहा था। कार में दोस्त भी सवार थे। कहा कि ज्योलीकोट में उसकी कार अन्य कार से टकरा गई। माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया। कुछ दूर निकलते ही कार के पीछे बिना नंबर प्लेट की बाइक दौड़ती दिखाई दी।
विज्ञापन

विशाल मेगा मार्ट के पास बाइकसवार युवक कार को रोककर कहासुनी करने लगे। इस पर हमने कार भगा दी। नैनीताल रोड पर बाइक सवारों ने कार पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए और शीशा तोड़ दिया। नाहिद हुसैन ने सुरक्षा के लिए भोटिया पड़ाव चौकी पर गाड़ी रोक दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी की जांच शुरू

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो आरोपियों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं दिख रही है। गाड़ियों की लाइट की वजह से युवकों के चहरे साफ नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed