फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth took out great anger rally for justice to Ankita

युवाओं ने अंकिता को न्याय के लिए निकाली महाआक्रोश रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth took out great anger rally for justice to Ankita
हल्द्वानी नैनीताल रोड पर आक्रोश रैली निकालते छात्र-छात्राएं। अमर उजाला
हल्द्वानी। अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में शहर का युवा आक्रोशित है। युवाओं ने दोषियों को तत्काल फांसी देने की मांग की है। युवाओं ने बुधवार को शहर में महाआक्रोश रैली निकाली। एमबीपीजी कॉलेज से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने समय पर न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रैली के दौरान युवाओं ने अंकिता हत्याकांड को लेकर भयंकर रोष जाहिर किया। हाथों में तख्तियां लेकर अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं के नारे लगाए। कहा कि अंकिता के साथ हुई घटना ने उत्तराखंड को शर्मसार कर दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में अंकिता के हत्यारों को सात दिनों के भीतर फांसी देने, राजस्व पुलिस की व्यवस्था खत्म करने, प्रदेश के सभी होमस्टे व अन्य होटलों पर कड़ी नियमावली बनाने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, शैलेंद्र सिंह दानू, छात्रा नेता मीमांसा आर्य, पीयूष जोशी, विशाल सिंह भोजक, बबलू, कार्तिक उपाध्याय, संजय जोशी, हर्षित जोशी, करन अरोड़ा, दीपक मेवाड़ी, सूरज भट्ट, गीता कुंवर, गौरव संभल, निहित नेगी, संस्कार रस्तोगी, करन बिष्ट, ऋतिक साहू आदि मौजूद रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट के सामने रो पड़ी युवती
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन देने के दौरान एक युवती भावुक हो गई। इसी बीच वह फफक-फफक कर रोने लगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने युवती को शांत कराया। साथ ही आश्वस्त किया कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। इसके बाद युवती ने रोना बंद किया।
न्याय यात्रा निकालकर गोल्ज्यू दरबार में लगाएंगे न्याय की घात
प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, नौकरियों में भ्रष्टाचार से नियुक्तियां व पूरे प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर संकट गहरा रहा है। अन्याय चरम पर है। यूकेएसएसएससी मामले में पूर्व से प्रस्तावित हल्द्वानी से घोड़ाखाल ‘गोल्ज्यू न्याय यात्रा’ में अंकिता को न्याय देने की मांग को लेकर भी युवा गोल्ज्यू मंदिर में घात लगाएंगे।
महिला कर्मचारियों को मिले विशेष सुरक्षा
हल्द्वानी। सरकारी और निजी संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जनवादी लोकमंच ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
मंच ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा देने, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने और परिवार के सदस्य को नियमित सरकारी नौकरी देने प्रदेश में निजी होटल और रिजॉर्ट पर समुचित नियंत्रण व उनके कर्मचारियों के हित में श्रम कानूनों को लागू करने की मांग की है। इस मौके पर टीकाराम जोशी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, महेंद्र सिंह जीना, मनोज पांडे, हेम जोशी, हरीश चंद्र पांडे, वीरेंद्र सामंत आदि मौजूद रहे।
इधर, बुधवार शाम युवाओं ने बरेली रोड से आईटीआई तक कैंडल मार्च निकाला। जिसमें तल्ली हल्द्वानी वार्ड 58 की महिलाएं भी शामिल हुईं। उन्होंने अंकिता को न्याय और दोषियों को फांसी की मांग की। प्रदर्शन में पार्षद मनोज जोशी, प्रमोद पलड़िया, डिकर मेवाड़ी, सोनी पलड़िया, हरीश पांडेय, रोहित, अक्षय जोशी, कमला, शांति दुमका, आरती, तनुजा, सोनी, डोली, कनिका, रेखा, दीपक, जगदीश जोशी, राजू, कमल मौजूद रहे।

इधर, अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों के विरोध में यूकेडी ने दो अक्तूबर को प्रदेशव्यापी बंद का ऐलान किया है। इसके लिए गुरुवार को यूकेडी कार्यालय में बैठक होगी। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने बताया कि बंद के लिए व्यापार मंडल, छात्र संगठनों, महिला राज्य आंदोलनकारी संगठन, एनजीओ समेत सभी वर्गों से समर्थन जुटाया जाएगा। बंद शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में किए गए बंद को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा। कहा कि अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों की तह तक पहुंचने के लिए सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed