फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दिवाली के दिन हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जीतपुर नेगी निवासी 22 वर्षीय ललित आर्या पुत्र टीकम आर्या एक होटल में काम करता था। शनिवार की सुबह वह अपने दोस्त के साथ गन्ना सेंटर के पास से बाइक से दूध लेने जा रहा था। सामने से आ रहे टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ललित के साथी ने होटल मालिक को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। दोनों को एसटीएच में भर्ती कराया गया जहां ललित ने दम तोड़ दिया। टीपी नगर चौकी के एसआई सतीश कुमार ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया है और चालक फरार है। हादसे के बाद दोनों काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। उन्हें किसी ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद ललित की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed