फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies due to uncontrolled scooty falling into the abyss

अनियंत्रित स्कूटी के खाई में गिरने से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to uncontrolled scooty falling into the abyss
मृतक सुरेश भट्ट का फाइल फोटो। - फोटो : LALKUAN
हल्द्वानी/लालकुआं। भुजियाघाट क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आ रहे एक युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 150 फिट गहरी खाई में गिर गई जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पश्चिमी राजीव नगर, बिंदुखत्ता निवासी 31 वर्षीय सुरेश भट्ट पुत्र भुवन चंद्र भट्ट पेशे से टेंपो चालक था। सुरेश ने एक होटल चलाने की योजना बनायी थी जिसके लिए वह शनिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ भुजियाघाट क्षेत्र में होटल देखने गया था। वापसी के दौरान भुजियाघाट से कुछ आगे उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 150 फिट गहरी खाई में गिर गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।
विज्ञापन

सुरेश की मौत पर क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, हरेंद्र बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता भुवन पांडे, जीवन कबड्वाल सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। शोक में रविवार को बिंदुखत्ता से रुद्रपुर और लालकुआं रूट पर चलने वाले टेंपो चालकों ने भी संचालन बंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सीडेंट जोन बना भुजियाघाट क्षेत्र
भुजियाघाट क्षेत्र का कुछ हिस्सा वाहन चालकों के लिए एक्सीडेंटल जोन बन गया है। शनिवार को इस क्षेत्र में स्कूटी सवार सुरेश की मौत से पहले दिसंबर में भी इसी क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक की बाइक खाई में गिर गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लेंडस्लाइड एरिया है जहां पर पैरापिट भी नहीं है जिससे वाहनों के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed