फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies due to JCB collision

Nainital News: जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 28 Aug 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 28 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to JCB collision
प्रतीकात्मक
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। भटेलिया बाजार के पास गंगुवाचोड़ में शनिवार की देर रात जेसीबी की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को पदमपुरी सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जेसीबी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि शनिवार की रात स्थानीय लोगों ने सूचना दी की चंदन सिंह (34) पुत्र किशन सिंह निवासी चखुटा को जेसीबी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बताया कि मौके पर पहुंचकर अचेत अवस्था में पड़े युवक को सीएचसी पदमपुरी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने जेसीबी सीज की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। मृतक मजदूरी कर परिवार का खर्चा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed