फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies after drowning in Gaula river

Haldwani: गौला नदी में नहा रहे गोंडा के किशोर की मौत, भाई को बचाया; एक घंटे की मशक्कत के बाद बरामद किया शव

Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 07 Aug 2026 01:33 PM IST
सार

गौला नदी में नहाने गए गोंडा निवासी अहमद (15) की डूबकर मौत हो गई। किशोर अपने भाई के साथ नदी में कपड़े धोने गया था। सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Youth dies after drowning in Gaula river
नदी में डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौला नदी में नहाने गए गोंडा निवासी अहमद (15) की डूबकर मौत हो गई। किशोर अपने भाई के साथ नदी में कपड़े धोने गया था। सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के ढढुवा बलहरि ददुआ निवासी अल्लाह रक्खा पुत्र मोहम्मद रफीक 10 दिन पहले अपने छोटे भाई 15 वर्षीय अहमद अली के साथ हल्द्वानी आया था। दोनों यहां जवाहरनगर में झोपड़ी में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह दोनों भाई हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास से गौला नदी में पहुंचे। दोपहर 12 बजे अल्लाह रक्खा नदी के पास ही कपड़े धो रहा था। इस दौरान अहमद नदी में नहाने चला गया और गहराई में दलदल में फंसकर डूबने लगा।

विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर अल्लाह रक्खा और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। इस बीच अल्लाह रक्खा भी डूबने लगा तो उसे बचा लिया गया लेकिन अहमद डूब चुका था। सूचना पर पहुंचे पुलिस के गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अहमद का शव नदी में काफी गहराई से बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काम की तलाश में आए थे दोनों भाई
अल्लाह रक्खा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले रुद्रपुर आया था। वहीं से काम की तलाश में वह भाई के साथ यहां रिश्ते की मौसी के घर आया था। आठ दिन यहां काम की तलाश की लेकिन काम नहीं मिला। शुक्रवार को जुम्मे की वजह से वह नदी में कपड़े धोने गया था। इसी दौरान भाई कब नदी के पास पहुंच गया इसका पता नहीं चल पाया। उसने बताया कि वे यहां फेरी करने आए थे।

 

 

पोस्टमार्टम न कराने की लगाई गुहार
अहमद की पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लेकर उसके परिजन सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी से मिले लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत दी गई व्यवस्था के अनुसार किसी भी अप्राकृतिक मृत्यु की दशा में पोस्टमार्टम एवं पुलिस जांच अनिवार्य है।

 

किशोर के नदी में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। नदी में तलाश के बाद किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। - मनोज कत्याल एसपी सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed