फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth assaulted, accused of misdeeds

युवक से मारपीट, कुकर्म का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth assaulted, accused of misdeeds
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। एक युवक को मारपीट के बाद बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर होश में आए युवक ने अपने साथ कुकर्म होने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। उसका पुत्र 27 सितंबर की शाम को घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान दो युवक उसे अपने हरिपुर शिवदत्त के जंगल में ले गए, जहां दोनों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

इस पर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर बेस अस्पताल में इलाज के दौरान होश में आए युवक ने बताया कि आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट और कुकर्म भी किया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवक से जानकारी जुटाई। सीओ शांतनु पाराशर ने बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का मेडिकल कराया गया है। इधर एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। यदि मेडिकल में पीड़ित के साथ कुकर्म होने की पुष्टि होती है तो मुकदमे में संबंधित धारा को बढ़ाया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed