{"_id":"148f8df2b0f6cbe2c25c81d9c2997e42","slug":"young-women-on-a-case-teasing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Sun, 24 May 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
जंगल में घास काटने गई युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर भाई की पिटाई करने वाले दो नामजद समेत 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 294, 354, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
टेड़ा चौकी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सायं चार बजे उसकी दो बहनें जानवरों के लिए कोसी किनारे चारा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां जिप्सी (यूके 04 टीए/4851) में बैठकर शराब पी रहे शकील अहमद, वसीम ने उसकी बहनों के साथ गालीगलौज के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
जब वह विरोध करने पहुंचा तो युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। एसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।