फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man narrowly escapes tiger attack

Nainital News: बाघ के हमले में बाल-बाल बचा युवक

Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Young man narrowly escapes tiger attack
बाघ के हमले घायल यशपाल चोट दिखाता हुआ।
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के करेलपुरी में बाघ ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। यहां 45 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह शनिवार सुबह आठ बजे एक स्टोन क्रशर से पैदल गांव लौट रहा था। गांव से करीब 200 मीटर पहले बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़े। इस पर बाघ युवक को छोड़कर जंगल में चला गया। बाघ ने युवक के पीठ पर दांत और सीने पर नाखून लगाए हैं। यशपाल को लेकर ग्रामीण रामनगर अस्पताल पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा मोहन सिंह सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इधर युवक पर हमला बाघ या तेंदुए ने किया, इस पर वन विभाग असमंजस में है। रामनगर रेंजर जेपी डिमरी ने बताया कि जहां हमला हुआ वहां बाघ, तेंदुआ दोनों की उपस्थिति है। घायल ने बताया कि उसके ऊपर बाघ ने हमला किया है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के मुताबिक पड़ताल के बाद स्थिति साफ होगी। उधर, हमले को लेकर वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed