फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man found hanging in suspicious circumstances at home

Nainital News: घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक

Wed, 10 Jul 2024 06:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 10 Jul 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging in suspicious circumstances at home
नैनीताल। भूमियाधार गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जाता है कि युवक पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


भूमियाधार निवासी पवन कुमार (38) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। सोमवार को उसकी पत्नी, बच्चों के साथ मायके चली गई। देर शाम को पवन अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों को शंका हुई। परिजनों ने उसके कमरे में झांका तो वह फंदे में लटका मिला। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में लोगों ने बताया कि पवन अक्सर शराब के नशे में परिजनों से झगड़ा करता रहता था। सोमवार रात करीब 10 बजे भी वह शराब पीकर हंगामा कर रहा था। इसके बाद वह कमरे में चला गया था। आशंका जताई जा रही है रात में किसी समय उसने फंदा लगाकर जान दे दी होगी। बताया जा रहा है कि युवक चार साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed