फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man found hanging from a tree under suspicious circumstances

Nainital News: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला युवक

Fri, 27 Oct 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging from a tree under suspicious circumstances
मृतक
रामनगर (नैनीताल)। सावल्दे में एक युवक का शव संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सावल्दे के जंगल में वन चौकी के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। युवक की शिनाख्त गणेश सिंह (31) पुत्र जयपाल सिंह निवासी ढेला बंदोबस्ती के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि युवक दो माह से अपने घर नहीं गया था। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव एक दिन पुराना लग रहा है। शव की पहचान युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed