{"_id":"6711912d62bb5b135f038e64","slug":"young-man-dies-of-electric-shock-while-repairing-fan-relatives-clash-with-police-kitchha-news-c-242-1-shld1013-116299-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पंखा ठीक करते समय करंट से युवक की मौत, रिश्तेदार पुलिस से उलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पंखा ठीक करते समय करंट से युवक की मौत, रिश्तेदार पुलिस से उलझे
Fri, 18 Oct 2024 04:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। पुरानी अनाज मंडी में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपने घर पर पंखा ठीक कर रहा था। इधर परिजनों ने देशी इलाज करवाने के लिए पुलिस से शव वापस करने को भी कहा। इधर मोर्चरी में भी परिजनों ने पुलिस से अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस एक रिश्तेदार को पकड़कर अपने साथ ले आई। जनप्रतिनिधियों के दखल पर मामला निपटा।
बुधवार को पुरानी अनाज मंडी निवासी सूरजपाल (45) करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जब पुलिस टीम सीएचसी पहुंची तो परिजन देशी इलाज करने की बात कहकर शव देने में आनाकानी करने लगे।
पुलिस के समझाने पर वह राजी हुए और शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। पुलिस का कहना है कि मोर्चरी में एक रिश्तेदार ने पुलिस से अभद्रता की तो उसे हिरासत में ले लिया गया। मृतक के कई रिश्तेदार समेत पुरानी मंडी के लोग कोतवाली पहुंचे। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए युवक को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।