फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You will soon get a chance to do a course from the Women's Studies Center

Nainital News: महिला अध्ययन केंद्र से जल्द मिलेगा कोर्स करने का मौका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
You will soon get a chance to do a course from the Women's Studies Center
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र से जल्द महिला छात्राओं को डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने का मौका मिलेगा। विश्वविद्यालय का यह पहला केंद्र है, जो छात्राओं के लिए खोला गया है। महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के उद्देश्य से केंद्र की शुरूआत की गई है। संयोजक प्रो. रेनू प्रकाश ने बताया कि केंद्र में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। यूजीसी से अप्रूवल मिलने के बाद इस अध्ययन केंद्र से छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों में कोर्स करने का मौका मिलेगा। मान्यता के लिए आवश्यक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रकार का अध्ययन केंद्र है, जहां सिर्फ छात्राओं को ही पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसमें महिला जागरूता, महिला स्वरोजगार, अंग्रेजी भाषा जैसे कई कोर्स शामिल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टडी सेंटर से दिसंबर के बाद ही छात्राओं को कोर्स करने का मौका मिल पाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed