फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yoga is the prevention of mental concerns

योग से होता है मानसिक चिंताओं का निवारण 

Tue, 21 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 21 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Yoga is the prevention of mental concerns
योग - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। योग आयुर्वेद में बताई गई दिनचर्या का हिस्सा है। योग से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। योग से मानसिक चिंताओं का निवारण होता है। 
विज्ञापन

आयुर्वेदाचार्य एवं पंचकर्म तज्ञ विशेषज्ञ डा. राहुल गुप्ता ने बताया कि पीछे की ओर झुककर आसन करने से वात दोष, आगे झुकने से पित्त दोष और पार्श्व की ओर झुककर आसन करने से कफ दोष का शमन होता है।
विज्ञापन


योग से पूर्व किया जाने वाला अभ्यंग शरीर को दोषमुक्त रखता है और मांसपेशियों को दृढ़ता देता है। योग का उद्देश्य शरीर की नाड़ियों से टाक्सिन को बाहर निकालना होता है। मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत होने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ध्यान केंद्रित करने में सहायता मिलती है और तंत्रिका तंत्र भी स्वस्थ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक महेश चंद पाठक कहते हैं कि बदलती दिनचर्या, खानपान के कारण कई बीमारी का सामना लोगों का कम उम्र में ही करना पड़ रहा है। योग के माध्यम से इनका निवारण किया जा सकता है। व्यक्ति को कम से कम 12 बार प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। योग से कमर दर्द, गर्दन दर्द समेत कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed