{"_id":"6ea9c4477061e3d8acdb7ec30f7d7bf6","slug":"wounded-in-the-hospital-at-the-home-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल होमगार्ड की अस्पताल में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल होमगार्ड की अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की एसटीएच में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। होमगार्ड को किस वाहन ने टक्कर मारी। इस बारे में ऊधमसिंह नगर की पुलिस छानबीन कर रही है। किच्छा वार्ड नंबर दो का रहने वाला होमगार्ड रोशनलाल (50) बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्थित सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
इस बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल होमगार्ड मौके पर काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा। पुुलिस ने उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन