{"_id":"6af4bcb19a7d9ccb4a015605","slug":"20-students-enrolled-in-the-interior-and-exterior-course-haldwani-news-c-337-1-ha11020-138717-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: इंटीरियर, एक्सटीरियर कोर्स में 20 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: इंटीरियर, एक्सटीरियर कोर्स में 20 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Thu, 12 Nov 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज के इंटीरियर एंड एक्सटीरियर डेकोरेशन कोर्स का इस बार 23वां बैच शुरू हो गया है। इसमें 20 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया है। विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुधीर नैनवाल ने बताया कि कुमाऊं विवि की ओर से संचालित इस एक वर्षीय डिप्लोमा में दो सेमेस्टर हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के साथ-साथ प्लेसमेंट भी कराया जाता है।
डॉ. नैनवाल ने बताया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं। उम्र का कोई बंधन नहीं है।इस डिप्लोमा में छात्रों को घर, ऑफिस, होटल, अस्पताल, स्कूल, दुकान, कैफे के अंदर और बाहर की डेकोरेशन, डिजाइनिंग, स्पेस मैनेजमेंट, कलर कॉम्बिनेशन, लाइटिंग, फर्नीचर डिजाइन, बजट प्लानिंग और कंप्यूटर पर 2डी-3डी डिजाइनिंग सिखाई जाती है। थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल, साइट विजिट और लाइव प्रोजेक्ट पर जोर दिया जाता है।
सुधीर नैनवाल का कहना है कि पिछले 22 सालों में इस विभाग से पढ़कर निकले छात्र देश के अलग-अलग शहरों में बिल्डर, आर्किटेक्ट फर्म, रियल एस्टेट कंपनी, फर्नीचर कंपनी और होटल में काम कर रहे हैं। कई छात्रों ने अपना खुद का डिजाइन स्टूडियो और कंसल्टेंसी खोल ली है।