{"_id":"6af4bcdf159ba3640f00e314","slug":"won-39-medals-for-the-country-now-fighting-the-battle-for-the-sport-at-his-own-expense-haldwani-news-c-337-1-ha11015-138715-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देश के लिए 39 पदक जीते, अब अपने खर्च पर लड़ रहे खेल की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देश के लिए 39 पदक जीते, अब अपने खर्च पर लड़ रहे खेल की जंग
Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट गेम्स में 39 पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले दीपक नेगी आज सरकारी मदद के अभाव में दिल्ली के निजी अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं। दो खेल मंत्रियों के आश्वासन के बावजूद उन्हें कोई सुविधा नहीं मिली, लेकिन देश के लिए और पदक जीतने का उनका जुनून बरकरार है।
कालाढूंगी निवासी दीपक नेगी ने 14 साल की उम्र में एथलेटिक्स की दुनिया में कदम रखा था। वह लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और हर्डल्स (बाधा दौड़) स्पर्धाओं के खिलाड़ी हैं। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वह अंतरराष्ट्रीय मास्टर गेम्स में 21 स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं।
दीपक बताते हैं कि आर्थिक समस्या के चलते छह साल पहले दिल्ली के अस्पताल नौकरी शुरू की। शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें सहयोग दिया था। अब वह अपने खर्च पर ही खेल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व और वर्तमान खेल मंत्रियों ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया जो आज तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
बॉक्स-
जापान की वर्ल्ड मास्टर गेम्स चैंपियनशिप पर नजर
दीपक नेगी अगले साल जापान में होने वाली वर्ल्ड मास्टर गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इसमें 120 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले वह 28 और 29 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग करेंगे।