फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worship of Katyayani, the sixth form of Mother

Nainital News: माता के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा

Tue, 28 Mar 2023 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 Mar 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Worship of Katyayani, the sixth form of Mother
हल्द्वानी। सोमवार को मां भगवती के छठे स्वरूप कात्यायनी की पूजा हुई। माता ने अपने इसी स्वरूप से पिता के कुल की रक्षा का संदेश दिया है। नवरात्र के मौके पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में अनुष्ठान और भजन-कीर्तन हुए।
विज्ञापन


शहर में लक्ष्मी नारायण मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, राजेंद्र नगर स्थित संतोषी माता मंदिर, बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा, कांगड़ा देवी, गौलापार स्थित सूर्या देवी मंदिर और रामकृष्ण धाम कठघरिया में लोगों ने मातारानी की पूजा-अर्चना की। रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंदिर में श्रीराम कथा में व्यास रितेश जोशी ने माता की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर भजन कीर्तन भी हुए।
विज्ञापन



जंतवाल गांव में हुए भजन कीर्तन
हल्द्वानी। जंतवाल गांव में आयोजित भजन संध्या में कत्यूरी समाज के गायक सोनू मनराल, हेमा मेहता और कविता जोशी ने माता के भजनों से माहौल भक्तिमय किया। इसमें महिलाओं ने भी भागीदारी की। भजन संध्या में सुरेश जंतवाल, कमल जंतवाल, विपिन जंतवाल, इंद्र प्रधान, बिशन सिंह, कमलेश जंतवाल, सुमित जंतवाल, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरणामृत हरता है व्याधियां : कृष्णानंद शास्त्री
हल्द्वानी। रामलीला मैदान ऊंचा पुल में श्रीमद़्देवी भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास कृष्णानंद शास्त्री ने बताया कि चरणामृत समस्त व्याधियों को हरने वाला है। इससे मनुष्य के दैहिक दैविक और भौतिक तापो का नाश होता है। कथा में विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह भोजक, टीकम सिंह पतलिया, शंकर दत्त कांडपाल, पार्षद प्रमोद पंत, मनोज जोशी, भाष्कर जोशी मौजूद रहे।

कर्म के अनुसार मिलता है फल : कथाव्यास

हल्द्वानी। जगदंबा मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के पांचवें दिन सोमवार को व्यास डॉ. मनोज चंद्र पांडे ने कहा कि कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है उसे कोई नहीं टाल सकता है। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुए। सुबह यज्ञाचार्य पंडित आचार्य खष्टाबल्लभ पाठक ने यज्ञ मंडप में पूजा कराई। इस मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, यजमान राकेश पांडे, पंडित उमेश चंद्र त्रिपाठी, विनय जोशी, देश दीपक त्रिपाठी, राकेश कांडपाल, शुभम पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed