फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worried about leaking future hopes in the exam

Nainital News: परीक्षा में भविष्य के सपने बुने उम्मीदों के लीक होने की चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Worried about leaking future hopes in the exam
हल्द्वानी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में राज्य से जुड़े सवाल आसान रहे तो कंप्यूटर के कुछ सवालों ने अभ्यर्थियों के माथे पर बल डाल दिया। परीक्षा देकर बाहर आते ही पेपर लीक होने की चर्चाओं से अभ्यर्थी निराश नजर आए। अधिकतर युवाओं का कहना था कि पेपर सरल था और मेरिट ज्यादा जाने की उम्मीद है। अगर पेपर लीक हुआ है तो ये उनके सपनों पर ग्रहण लगने जैसा है।
विज्ञापन

दीप्ति पब्लिक स्कूल कुसुमखेड़ा सेंटर से परीक्षा देकर निकले इंदर सिंह बोहरा का कहना था बाकी सवाल तो हल कर दिए लेकिन कंप्यूटर से जुड़े सवालों ने उलझा दिया। कहा कि कंप्यूटर वाले सवाल बेसिक नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि एमसीए के पाठ्यक्रम के स्तर के सवाल आ गए।
विज्ञापन

कहा कि कुछ सवाल तो पूर्व से निर्धारित सिलेबस से अलग थे। प्रश्न पत्र का सिलेबस बदला हुआ था। परीक्षा अच्छी हुई है, अब देखिए आगे क्या होता है। साहित्य में पीसीएस लेवल के सवाल पूछे गए थे। हालांकि रीजनिंग और हिंदी के सवाल काफी सरल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed