फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   OPD services at STH continued until 5 PM; over 400 patients visited the Medicine department.

Nainital News: एसटीएच में शाम पांच बजे तक चली ओपीडी, मेडिसिन में पहुंचे 400 से अधिक मरीज

Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
OPD services at STH continued until 5 PM; over 400 patients visited the Medicine department.
हल्द्वानी।
विज्ञापन

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। सुशीला तिवारी अस्पताल में धरने पर बैठे डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि अच्छी बात यह रही कि मंगलवार से अस्पताल में पीजी डॉक्टरों ने शिफ्टवाइज सहयोग शुरू कर दिया है। रात में डयूटी करने वाले डॉक्टर धरने पर बैठ रहे हैं जबकि सुबह की शिफ्ट वाले डयूटी दे रहे हैं। इससे वरिष्ठ डॉक्टरों व मरीजों को काफी राहत मिली। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने धरना स्थल पर पहुंचकर डॉक्टरों की मांगों का समर्थन किया।
डॉक्टरों के धरने के कारण इलेक्टिव ऑपरेशन अभी भी नहीं हो रहे हें लेकिन इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। एमएस के निर्देश पर मंगलवार को शाम पांच बजे तक डॉक्टर ओपीडी पर बैठे रहे। मंगलवार को विभिन्न विभागों में 1789 मरीज दिखाने पहुंचे। सबसे अधिक मेडिसिन में 402, स्किन एवं वीडी में 270 और नाक-कान-गला विभाग में 220 मरीज देखे गए। आंदोलित पीजी डाॅक्टरों का कहना है कि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल हो रही है इसलिए वह भी मरीजों को शिफ्टवाइज देख रहे हैं। धरने पर डॉ. मोनिस खान, डॉ. राजदीप, डॉ. विकास, डॉ. स्वाति, डॉ. प्रभात, डाॅ. फर्णिका, डॉ. विक्की आदि रहे।
विज्ञापन

---
पैरामेडिकल इंटर्न ने उठाई 15 हजार मासिक मानदेय की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी।
पैरामेडिकल के इंटर्न सुबह 10 बजे से एसटीएच परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। पैरामेडिकल के छात्रों के आंदोलन में उतरने के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने एमबीबीएस इंटर्न के साथ ही नियमित कर्मियों को डयूटी पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामेडिकल इंटर्न किरन भंडारी का कहना है कि 2022 से 2025 तक के छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप कर चुकी हैं लेकिन उन्हें किसी प्रकार का मासिक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्हें प्रतिमाह 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। कृष्णा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है। इस दौरान हरेंद्र सिंह रावत, समर्धी रावत, लोकेश, अनन्या, सौरभ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed