फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   World Bank funded drinking water schemes extend for six months, Kusumkheda drinking water scheme to be ready in December

विश्वबैंक पोषित पेयजल योजनाओं को मिला छह महीने का विस्तार, कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को दिसंबर में किया जाना था तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
World Bank funded drinking water schemes extend for six months, Kusumkheda drinking water scheme to be ready in December
हल्द्वानी। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश की तमाम विकास योजनाएं भी प्रभावित हो गईं। विकास योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ने से कई योजनाओं के समय पर पूरा होने में संदेह है। विषम स्थितियों को देखते हुए जलनिगम विश्वबैंक परियोजना की हाईपावर कमेटी ने विश्वबैंक पोषित पेयजल योजनाओं को पूरा कराने के लिए छह महीने का विस्तार दे दिया है। समय विस्तार मिलने से जलनिगम विश्वबैंक परियोजना से जुड़े अधिकारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जलनिगम विश्वबैंक परियोजना की ओर से प्रदेश में कुल नौ पेयजल योजनाओं का निर्माण चल रहा है। इनमें देहरादून की दो, हरिद्वार की चार और नैनीताल के हल्द्वानी डिवीजन के अधीन तीन पेयजल योजनाओं का निर्माण गतिमान है। हल्द्वानी डिवीजन के अधीन कुसुमखेड़ा, तल्ली हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर जिले की बंडिया पेयजल योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। कुसुमखेड़ा. तल्ली हल्द्वानी और बंडिया योजना से करीब 30 हजार की आबादी को लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा पेयजल योजना के लिए 30.67 करोड़, तल्ली हल्द्वानी के लिए 18.71 करोड़ और बंडिया के लिए 16.23 करोड़ रुपये मिले हैं। कुसुमखेड़ा पेयजल योजना को दिसंबर 2020 में पूरा किया जाना था जबकि तल्ली हल्द्वानी को सितंबर 2021 और बंडिया को मई 2021 में पूरा किया जाना था। बंडिया और कुसुमखेड़ा में अब तक 70 फीसदी काम पूरा हुआ है जबकि तल्ली हल्द्वानी में अभी तक मात्र 20 फीसदी काम ही हो पाया है। विश्वबैंक पोषित इन योजनाओं का निर्माण पूरा कराने के बाद जलनिगम को ही पांच साल तक योजनाओं का रखरखाव और संचालन भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा योजना के लिए जून 2021, बंडिया योजना के लिए नवंबर 2021 और तल्ली हल्द्वानी के लिए मार्च 2022 तक समय वृद्धि दी गई है। अब काम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे।
- हिमांशु वर्मा, अधिशासी अभियंता, जलनिगम विश्वबैंक परियोजना, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed