फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workshop will be built in Halduchur and Gaujajali area

हल्दूचौड़ और गौजाजाली क्षेत्र में बनेगी क्रियाशाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Workshop will be built in Halduchur and Gaujajali area
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ और गौजाजाली क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रवासियों की मांग पर लालकुआं विधायक ने गौजाजाली और हल्दूचौड़ क्षेत्र में दो क्रियाशालाओं के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करा दिया है। शासन ने हल्दूचौड़ और गौजाजाली क्षेत्र में एक-एक बीघा वन भूमि पर क्रियाशाला को बनाने की संस्तुति जारी करते हुए वन विभाग हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। साथ ही इसकी निर्माण एजेंसी ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) को बनाया है। वन, राजस्व और ग्रामीण निर्माण विभाग ने सर्वे पूरा कर जमीन चिह्नित कर ली है।
विज्ञापन

हल्दूचौड़ और गौजाजाली क्षेत्र की आबादी करीब दो लाख से अधिक है। यहां कोई क्रियाशाला नहीं है। क्रियाक्रम से जुड़े काम करने के लिए लोगों को हल्द्वानी क्रियाशाला में जाना पड़ता है। इसे देखते हुए गौजाजाली और हल्दूचौड़ के लोग लंबे समय से क्रियाशाला की मांग कर रहे थे। लोगों ने कई बार लालकुआं विधायक नवीन दुम्का को भी ज्ञापन सौंपा था। विधायक ने दो अब क्रियाशालाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करवा लिया है। शनिवार को लालकुआं विधायक के प्रतिनिधि मुकेश दुम्का ने वन विभाग, राजस्व और आरडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ जमीन का चिह्नीनीकरण पूरा कर लिया है। सर्वे में वनक्षेत्राधिकारी हल्द्वानी उमेश आर्या, राजस्व निरीक्षक मनोज रावत, सहायक अभियंता आरडब्ल्यूडी नंद किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमीन की नहीं आएगी अड़चन: दुम्का
विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि आंवला चौकी गेट में बने मुस्कान केंद्र के पास और हल्दूचौड़ से लेकर गुमटी के बीच में एक-एक बीघा जमीन चिह्नित कर ली है। वन विभाग भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। एक बीघा वन भूमि का हस्तांतरण राज्य से ही हो जाता है इसलिए वन भूमि की अड़चन नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed