फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workers and vehicles stuck in Gaula river due to sudden opening of barrage gate haldwani

Haldwani: बैराज गेट अचानक खोलने से गौला नदी में फंसे मजदूर और 268 वाहन, जलस्तर घटने के बाद निकाली गाड़ियां

Mon, 26 May 2025 11:04 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 May 2025 11:04 AM IST
सार

बैराज का गेट अचानक खोलने से गौला नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया और मजदूरों की जान आफत में आ गई। रेता-बजरी से भरे कई वाहन भी पानी में फंस गए। देर शाम पानी कम होने के बाद कुछ वाहन निकाले जा सके।

विज्ञापन
Workers and vehicles stuck in Gaula river due to sudden opening of barrage gate haldwani
गौला बैराज में पानी का जलस्तर बढ़ने के बाद खोला गया गेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार तड़के हुई बारिश के बाद सुबह साढ़े नौ बजे काठगोदाम में बैराज का गेट अचानक खोलने से गौला नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया और मजदूरों की जान आफत में आ गई। रेता-बजरी से भरे कई वाहन भी पानी में फंस गए। देर शाम पानी कम होने के बाद कुछ वाहन निकाले जा सके। नंधौर नदी में बारिश का पानी बढ़ने के बाद हुई फजीहत से भी प्रशासन के सबक न लेने के कारण यह स्थिति बनी।

विज्ञापन


अब बाकी बचे ढाई सौ से ज्यादा वाहन सोमवार को निकाले जाएंगे।रविवार तड़के हुई बारिश के बाद गौला का जलस्तर 1909 क्यूसेक पहुंच गया। सिल्ट आने के कारण बैराज की जालियों में कचरा फंस गया। इस कारण पानी बढ़ता गया। सुबह 9:30 बजे बैराज के गेट खोल दिए गए। इसके कुछ देर बाद ही नदी में पानी काफी बढ़ गया। इससे गौला में खनन कार्य में लगे वाहन चालकों व मजदूरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गौला के शीशमहल गेट से लेकर लालकुआं तक उपखनिज की निकासी को पहुंचे डंपर व ट्रक भी फंस गए। देर शाम जलस्तर घटने पर कुछ वाहन निकाले जा सके। इसके बावजूद 268 ट्रक व डंपर फंसे रह गए। इनकी निकासी अब सोमवार को की जाएगी। गौला रेंजर चंदन अधिकारी ने बताया कि गौला में सात हजार से अधिक वाहन उपखनिज की निकासी कर रहे हैं। बारिश बढ़ने के कारण खनन वाहन नदी में फंसे रह गए। शीशमहल गेट में सबसे अधिक 101 वाहन तय समय पर निकासी नहीं कर पाए। इंदिरानगर गेट में भी 98 वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से तापमान पांच डिग्री लुढ़का
नैनीताल जिले में रविवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हुई। कुछ देर की बारिश से मौसम में ठंड भी रही। हालांकि दिन में धूप और बादल के साथ उमस रही। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में तेज हवा और बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री घटकर 31.6 और न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम 16.7 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 


बारिश और तेज हवा ने उड़ाई बिजली
रविवार तड़के बारिश और तेज हवा के चलते बिजली लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं जिससे एक घंटे तक करीब 3000 उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रानीबाग से गौलापार जा रही 33 केवी की बिजली लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इससे गौलापार के कई गांवों की बत्ती गुल हो गई हालांकि यूपीसीएल की टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था की और बिजली सप्लाई बहाल कर दी। वहीं ग्रामीण डिवीजन के लामाचौड़ क्षेत्र में 11 केवी लाइन पर टहनी गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। एसडीओ वीबी जोशी ने बताया कि टहनियों के गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए जिससे करीब एक घंटे तक तीन हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया कि गौलापार के गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली सुचारु कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed