{"_id":"48ed81e13fbb8f11759784508e063694","slug":"worker-key-strength-of-any-organization-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी संगठन की मजबूती को कार्यकर्ता अहम : सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी संगठन की मजबूती को कार्यकर्ता अहम : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 05 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सरकार के अंग हैं और सरकार को उसकी कमियां जरूर गिनाएं। साथ ही कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर न छोड़ें ताकि कांग्रेस का भविष्य बेहतर हो सके।
विज्ञापन
शनिवार को राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष अपनी बात रखी। विधायक सरिता आर्या ने बलियानाला के सुदृढ़ीकरण, पाइंस में चेकडैम की मांग की। पूर्व जिप सदस्य गोपाल बिष्ट और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने बेमौसमी बरसात से काश्तकारों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की। आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग भट्ट ने कहा कि श्री रावत के नेतृत्व में पंचायत चुनाव, तीन उपचुनाव के बाद वह चौथा भगवान पुर का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं। राजेंद्र व्यास ने कहा कि कांग्रेस में नेता होना अच्छा है तो भाजपा में कार्यकर्ता, वहां हर कार्यकर्ता का सम्मान है।
विज्ञापन
डा. हरीश बिष्ट ने बलियानाले की समस्या रखी। पुष्कर मेहरा ने भीमताल में एलडीए की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए। शंकर जोशी ने अग्नि की भेंट चढ़े सेवा समिति भवन के लिए मदद की मांग की। संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष मारुति साह ने पालिसी बनाने के दौरान जमीनी विशेषज्ञों को साथ लेने की वकालत की।
विज्ञापन
इसके अलावा सभा में पूर्व दर्जा मंत्री डा. रमेश पांडे, डा. महेंद्र सिंह पाल, जेके शर्मा, मशरूर गुड्डू, रमन साह, सैयद नदीम मून, खष्टी बिष्ट, महेश पवार, योगेंद्र शर्मा, एएस गिल, खजान पांडे, वीरेंद्र बिष्ट आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान धीरज बिष्ट, दीपक रुबाली, कैलाश अधिकारी, डीडी रुबाली, राजेंद्र मनराल, अजमल सिद्दीकी, मो. बुरहान, गजाला खान, मुन्नी तिवारी, इकबाल भारती, सरवर खान, समतुला, पियूष आगरी, कृपाल मेहरा, विजय सिजवाली आदि थे।
इन विकास कार्यों और भावी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
- इस वर्ष 700 सड़के बनाने जा रही सरकार
- बाढ़ नियंत्रण में 1200 करोड़ रुपया खर्च होगा, जो बीते पांच वर्ष का योग है।
- इस वर्ष खुलेंगे 8 नर्सिंग कालेज
- 4 पशु महाविद्यालय
- 3 प्राइवेट युनिवर्सिटी
- भवाली लॉ युनिवर्सिटी होगी नार्थ जोन की पहली युनिवर्सिटी।
- अल्मोड़ा जेएनयू की तर्ज पर एकेडमी बनेगी।
- इस वर्ष खुलेंगे 4 मेडिकल कालेज
- 2 स्पोर्ट्स कालेज
- मुंस्यारी में बनेगा प्रशिक्षण संस्थान
- ग्रामीण खेलो को प्रोत्साहन
- हल्द्वानी और देहरादून में दो विश्वस्तरीय स्टेडियम
इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के लिए बीमा, आशा के लिए सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी, 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध को निगम बसों में निशुल्क यात्रा, 60 वर्ष ऊपर के कलाकार के लिए पेंशन, अखरोट, चारा पत्ती वृक्ष लगाने आदि पर प्रोत्साहन सरीखे कई कार्यक्रम हैं, जिन्हें कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान सीएम ने किया।