{"_id":"6ac7e64728088632fe0aea04","slug":"pantnagar-university-has-streamlined-the-operations-of-the-anganwadi-center-nainital-news-c-418-1-ntl1014-10941-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पंतनगर विवि ने आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया सुव्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पंतनगर विवि ने आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया सुव्यवस्थित
Fri, 09 Oct 2026 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। पंतनगर विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की ओर से रेव कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा दुम्का बंगर बच्ची धर्मा के सिंघल फार्म स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेते हुए इसे सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने का कार्य किया गया। ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के संयोजन में पंतनगर विवि की प्रोफेसर डॉ. मोनिका खोलिया एवं डॉ. अनुपमा के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए उपयोगी सामग्री के साथ-साथ शिक्षण सहायक साधन उपलब्ध कराए गए। सामुदायिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुस्तक एवं अन्य शिक्षण सामग्री व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराई गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी सलवासी, बीना पांडे के अलावा वार्ड मेंबर गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन