फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work on laying gas pipeline started in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में गैस पाइपलाइन डालने का काम शुरू

Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Work on laying gas pipeline started in Ramnagar
रामनगर। रामनगर में गैस पाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था सड़क कटिंग कर पाइपलाइन डाल रही है। उम्मीद है कि दो से तीन माह के भीतर कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

साल 2015 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड से गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए नैनीताल जिले का सर्वेक्षण कराया गया था। रामनगर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य करना था। साल भर पहले एचपीसीएल ने क्षेत्र में गैस वितरण के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए गतिविधियां शुरू कर दी थी। कार्यदायी संस्था ने नगरपालिका की सीमा के अंतर्गत मोहल्ला पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी, टेड़ा रोड क्षेत्र में 10 किलोमीटर में गैस पाइपलाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। समाजसेवी हरीश चंद्र सती ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। दूसरी ओर कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी पंपापुरी में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। दो से तीन माह के भीतर रामनगर में पाइपलाइन बिछाने का काम को खत्म किया जाएगा। पाइपलाइन बिछाने के बाद टेस्टिंग होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed