फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work disrupted in police stations and CSC for fourth day in haldwani

साइबर हमला: थानों और सीएससी में चौथे दिन भी कामकाज बाधित, नहीं बने प्रमाणपत्र; पुलिस ने सीसीटीएनएस सर्वर ठप

Mon, 07 Oct 2024 11:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:58 AM IST
सार

साइबर हमले के चौथे दिन भी राज्य के डाटा सेंटर का सर्वर दुरुस्त नहीं हो पाया है। इस कारण अपणि सरकार वेबसाइट शुरू नहीं हो पाई। रविवार को भी कॉमन सर्विस सेंटर में प्रमाणपत्र नहीं बन सके।

विज्ञापन
Work disrupted in police stations and CSC for fourth day in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साइबर हमले के चौथे दिन भी राज्य के डाटा सेंटर का सर्वर दुरुस्त नहीं हो पाया है। इस कारण अपणि सरकार वेबसाइट शुरू नहीं हो पाई। रविवार को भी कॉमन सर्विस सेंटर में प्रमाणपत्र नहीं बन सके। उधर पुलिस का सीसीटीएनएस कार्य नहीं करने से मुकदमे भी ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने जरूर राहत दी है। इस कारण स्टोन क्रशर से रेता-बजरी की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन

 

साइबर हमला का प्रभाव इसी से समझा सकता है कि राज्य और केंद्र की एजेंसियां मिलकर भी अब तक डाटा सेंटर रिकवर नहीं कर पाई हैं। रविवार को भी जाति, स्थायी, रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग सीएससी सेंटर पहुंचे थे। पर सर्वर के कार्य नहीं होने करने के कारण चौथे दिन भी लोगों को निराश लौटना पड़ा। सीएससी सेंटर में बिजली और पानी के बिल भी जमा नहीं हो सके। अपणि सरकार वेबसाइट न चलने से यूजर को कोई सुविधा नहीं मिल पाई। सीएम हेल्पलाइन बंद होने से शिकायतें भी दर्ज नहीं हो पा रही हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट बंद होने से छात्रों को जरूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पैनकार्ड बनाने वाली यूटीआई वेबसाइट भी बंद चल रही है।

विज्ञापन

मैनुअल रवन्ना प्रपत्र जारी
रविवार को भूतत्व खनिकर्म निदेशालय ने मैनुअल रवन्ना प्रपत्र जारी कर दिए हैं। इससे स्टोन क्रशरों ने उपखनिज की बिक्री शुरू कर दी है। रेता-बजरी की बिक्री शुरू होने से मकान बना रहे लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदारों को भी स्टोन क्रशर से बजरी मिलनी शुरू हो गई है। इससे रविवार को हॉटमिक्स का कार्य शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed