फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Work boycott in protest against the appointment of the principal.

Nainital News: प्रधानाचार्य की तैनाती के विरोध में कार्य बहिष्कार

Tue, 29 Sep 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 29 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Work boycott in protest against the appointment of the principal.
कालाढूंगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कालाढूंगी के पूर्व प्रधानाचार्य की यहां फिर तैनाती के विरोध में संस्थान के कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य लंबे समय से महिला कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद जांच समिति गठित की गई थी। कर्मचारियों का दावा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधानाचार्य का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया था। कहा कि कुछ समय से उक्त प्रधानाचार्य दोबारा कालाढूंगी में तैनाती के प्रयास में लगे हैं। चेतावनी दी कि यदि शासन स्तर से प्रधानाचार्य की दोबारा कालाढूंगी में तैनाती की जाती है तो कर्मचारी इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शनकारियों में शुभम कुमार, अजय कुमार आर्य, जितेंद्र पाल, कुसुम शाह, गीता गोस्वामी, आनंद कुमार, ललिता प्रसाद भट्ट, नितिन कुमार, ललित मोहन वर्मा, विनोद शर्मा, दीपक चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाचार्य को हटाकर हल्द्वानी कार्यालय से संबद्ध किया गया था परंतु प्रधानाचार्य की ओर से हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लेने के बाद उनके यहां पुन: बहाली के आदेश मिले हैं। - मयंक अग्रवाल, संयुक्त निदेशक, आईटीआई कुमाऊं मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed